अंजुला माहौर ने किया चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन, SDM बोले- किसी ने नहीं ली परमिशन

  • हाथरस भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में शिल्पा गेस्ट हाउस में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्धघाटन किया। 
  • SDM ने कहा कि किसी ने भी पार्टी चुनाव कार्यालय के उद्धघाटन करने की परमिशन नहीं ली गई और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगा है। 
  • भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर ने कहा कि इस दौरान हमने कोई कार्यालय का उद्धघाटन नही किया, सिर्फ पूजा करने पर फीता काटा गया। 
  • अंजुला माहौर का इस गतिविधि का वीडियो वायरल हो रहा है, 28 तारीख को शिल्पा गेस्ट हाउस में चुनाव कार्यालय के लिए निमंत्रण दिया था। 
  • 27 जनवरी को अंजुला के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए और फर्जी दलित बता कर लोगों ने कार्यालय का घेराव किया था।

रिपोर्ट :- जय किशोर कुशवाहा
यह भी पढ़े :- शिवपाल यादव ने भरा कलेक्ट्रेट में नामांकन, सपा पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव