
शिवपाल यादव ने भरा कलेक्ट्रेट में नामांकन, सपा पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव
- इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कलेक्ट्रेट में नामांकन भरा।
- शिवपाल ने कहा कि प्रदेश के 403 विधानसभा पर सपा-प्रसपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
- सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जो वादे इन लोगों ने किए थे, वह भी पूरे नहीं किए। जब चुनाव आते है तो मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम करते हैं।
- चुनाव आयोग पूरी तरह से निष्पक्ष चुनाव करवाए, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए और ऐसी उम्मीद करते हैं, सरकार बनते ही युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
- इस समय शिवपाल के बेटे आदित्य यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, सदर विधानसभा के प्रत्याशी सर्वेश शाक्य और सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- रजत गुप्ता
यह भी पढ़े :- उप्र बीजेपी उम्मीदवारों की सूची आई सामने, CM के मीडिया सलाहकार समेत शामिल हुए कई दिग्गज




























































