
COVID वैक्सीन को बाज़ार में आने की मिली मंजूरी, DCGI को देना होगा आंकड़ा
- कोरोना वारयस महामारी के खिलाफ COVID वैक्सीन प्रमुख भूमिका निभा रही है और महामारी से लड़ने में लोगों को बहुत मदद की है।
- भारत में दवा नियामक ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन को बाजार और मेडिकल स्टोर में बिक्री के लिए मंजूरी मिल गई है।
- जानकारी के मुताबिक़ वैक्सीन को अस्पताल और क्लीनिकों से खरीद कर वहीं डॉक्टर से लगवाया जा सकता और महामारी से बचा जा सकता है।
- नई दवा और नैदानिक परीक्षण नियम 2019 के तहत मंजूरी देते हुए फर्मों को चल रहे क्लीनिकल परीक्षणों का पूरा आंकड़ा प्रस्तुत करना होगा।
- एमर्जेंसी यूज ऑथराइजेशन में 15 दिन में सेफ्टी आंकड़ा DCGI को देना होता है और टीकाकरण के बाद होने वाले प्रतिकूल प्रभावों पर नजर रखी जाएगी।
यह भी पढ़े :- प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में सपा पर साधा निशाना, उप्र में मुफ्त बिजली पर बोले अमित शाह




























































