Molitics

वृंदावन में आयोजित हुआ 'प्रभावी मतदाता संवाद' कार्यक्रम, अमित शाह ने किए बांके बिहारी के दर्शन

  • देश के गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार-प्रसार के लिए मथुरा, उत्तर प्रदेश में 'प्रभावी मतदाता संवाद' कार्यक्रम को संबोधित किया। 
  • 'वृंदावन पहुंचकर सबसे पहले बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और आगे अमित शाह ने ब्रज क्षेत्र की समस्त जनता को हाथ जोड़कर धन्यवाद किया।'
  • उन्होंने कहा कि 'चाहे चुनाव 2014 का हो, 2017 का हो या चाहे 2022 का हो ब्रज के डिब्बे जब खुलते हैं तो सिर्फ बीजेपी कमल ही कमल दिखाई देता है।'
  • 'मैं ब्रज क्षेत्र की जनता को कहने आया हूं कि साढे 7 साल में देश और उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है, इसका सीधा श्रेय उत्तर प्रदेश की महान जनता को जाता है।'
  • आगे कहा कि 'उप्र में सपा और बसपा की सरकारें चली गई, ये केवल जातिवाद और परिवारवाद के लिए चली, तुष्टीकरण के आधार पर चली, भ्रष्टाचार का यहां बोलबाला था।'
     

यह भी पढ़े :- राहुल गांधी वर्चुअल रैली को करेंगे सम्बोधित, प्रत्याशियों संग पहुंचेंगे हरमंदिर साहिब

More videos

See All