राहुल गांधी वर्चुअल रैली को करेंगे सम्बोधित, प्रत्याशियों संग पहुंचेंगे हरमंदिर साहिब

  • पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा के चुनाव होने जा रहे है इस दौरान पंजाब कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है और चुनाव प्रचार में लगी है। 
  • पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेस उपप्रधान राहुल गांधी 27 जनवरी को पंजाब पहुंच रहे हैं। 
  • सिद्धू ने ट्ववीट कर इसकी जानकारी दी है और आगे कहा कि कांग्रेस संग बदल रहा है पंजाब, तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है पंजाब। 
  • राहुल गांधी पंजाब के 117 उम्मीदवारों के साथ अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे, इस दौरान भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल का दौरा करेंगे। 
  • जालंधर में राहुल गांधी वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी का माहौल बनाते हुए CM चेहरे का ऐलान कर सकते है। 
     

यह भी पढ़े :- किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता, बीजेपी की ली सदस्यता