हरियाणा में फिर से खुलेंगे सेकेंडरी स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

  • हरियाणा में 1 फ़रवरी से स्कूल खोले जाएंगे और शिक्षा मंत्री कवंर पाल गुज्जर ने चंडीगढ़ में प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में विस्तृत जानकारी दी है।
  • 10वीं, 11वीं और 12वीं की कक्षाओं के लिए स्कूल खुलेंगे और अभी तक 75% यानि करीब 5 लाख बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 
  • स्कूल में जो बच्चे आना चाहते है वो आ सकते है ये ऐच्छिक नियम के तहत लागू किया गया है और किसी के लिए अनिवार्य नहीं है। 
  • आगे कहा कि सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को ज़ल्द ही गाइडलाइंस जारी कर दी जाएंगी कि कोरोना के सभी नियमों के तहत स्कूलों को शुरू किया जाएगा। 
  • वहीं निजी स्कूलों पर कोई दबाव नहीं है ये फैसला तो बच्चों के भविष्य को देखते हुए फैसला लिया है और ज़ल्द ही छठी से नौवीं कक्षाओं के बारे में विचार किया जाएगा। 


यह भी पढ़े :- PM मोदी ने पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं को किया समानित, दिए गए नगद पुरस्कार