
PM मोदी ने पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं को किया समानित, दिए गए नगद पुरस्कार
- PM नरेंद्र मोदी ने 24 जनवरी को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत कर उसकी प्रतिभा की तारीफ़ की।
- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और राज्य मंत्री डॉ.मुंजपारा महेंद्रभाई की मौजूदगी में PM मोदी ने सभी बाल विजेताओं को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार भी की राशि दी गई।
- PM मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि 'नौजवान साथियों आपको ये जो अवार्ड मिला है, ये एक और वजह से बहुत खास है और ये वजह है इन पुरस्कारों का अवसर है!'
- 'देश इस समय अपनी आज़ादी के 75 साल का पर्व मना रहा है, आपको ये अवार्ड इस महत्वपूर्ण कालखंड में मिला है और भारत के युवा नए-नए इनोवेशन कर रहे हैं।'
- 'हमें गर्व होता है जब देखते हैं कि दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियों के CEO युवा भारतीय हैं, और भारत के युवा स्टार्ट अप की दुनिया में अपना परचम फहरा रहे हैं।'
यह भी पढ़े :- संबित पात्रा ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- दो एक्सप्रेस-वे के बीच होंगे उप्र चुनाव




























































