
स्वामी प्रसाद मौर्य को मिली नई सुनवाई तारीख़, कोर्ट में चल रहा है 7 साल पुराना केस
- उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के विरुद्ध सुल्तानपुर की MLA कोर्ट ने गिरफ़्तारी वारंट जारी किया था।
- वर्ष 2014 में मौर्य पर धार्मिक तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा था।
- सुल्तानपुर MLA कोर्ट में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने 7 साल पुराने मामले की 24 जनवरी को सुनवाई के लिए कोर्ट में हाजिर हुए।
- सुल्तानपुर MLA कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आगामी सुनवाई के लिए तारीख़ को 4 फरवरी तक बढ़ाया है।
- 11 जनवरी को वर्तमान उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मौर्य ने चुनाव से पहले बीजेपी पार्टी से अस्तीफा देकर सपा पार्टी में शामिल हुए थे।




























































