
हरियाणा शिक्षा मंत्री ने कहा - कोरोना केसों में कमी के बाद होगा स्कूल खोलने पर विचार
- देश में बढ़ते कोरोना महामारी के संक्रमण के बीच मरीजों की संख्या का आंकड़ा इस बीते सप्ताह में कभी कमी तो कभी तेजी दर्ज़ की गई है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने 24 जनवरी को कोरोना के नए 3,06,064 आंकड़ें दर्ज़ किए गए है और बीते दिन के मुकाबले 27,469 मरीजों की कमी आई है।
- हरियाणा में बीते 24 घंटों में 7516 नए कोरोना के केस दर्ज किए गए हैं इस दौरान 7683 संक्रमित मरीजों ने महामारी को हरा कर राहत की सांस ली है।
- इसी बीच हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने स्कूलों को दोबारा खोलने पर कोई ख़ास रूचि नहीं दिखाई है और इस विषय पर कोई घोषणा नहीं हुई।
- शिक्षा मंत्री ने बताया कि कोरोना के केसों में कमी होने के बाद इस विषय पर चर्चा कर 33% बच्चों की संख्या के साथ स्कूल खोलने की घोषणा की जाएगी।
यह भी पढ़े :- PM मोदी ने पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं को किया समानित, दिए गए नगद पुरस्कार




























































