
संबित पात्रा ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- दो एक्सप्रेस-वे के बीच होंगे उप्र चुनाव
- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पत्रकार सम्मेलन में हिस्सा लेकर उप्र समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते लगाए गए।
- संबित पात्रा ने कहा कि 'इस चुनाव में जिन्ना को हमारी पार्टी ने नहीं लाया बल्कि अखिलेश यादव लेकर लाए हैं और अखिलेश यादव पाकिस्तान को दुश्मन नहीं मानते हैं।'
- अखिलेश यादव पाकिस्तान को दुश्मन नहीं मानने को लेकर आगे कहा कि 'वे दुश्मन मानेंगे भी कैसे? जो करे जिन्ना से प्यार, वह कैसे करे पाकिस्तान से इंकार।'
- 'उप्र में दो एक्सप्रेस-वे के बीच में चुनाव है, इसी बीच बीजेपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे है।'
- आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडागर्दी एक्सप्रेस-वे, माफिया एक्सप्रेस-वे, आतंकी एक्सप्रेस-वे शामिल है', इस के विधानसभा में ये दो मुख्य एक्सप्रेस-वे के बीच में चुनाव आयोजित होंगे।




























































