
देश में 439 कोरोना मरीजों की हुई मौत, 17.78% पॉजिटिविटी रेट की रफ़्तार से बढ़ रहे केस
- देश में बढ़ते कोरोना महामारी के संक्रमण के बीच कोरोना के मरीजों की संख्या का आंकड़ा इस बीते सप्ताह में कभी कमी तो कभी तेजी दर्ज़ की गई है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत 24 जनवरी को कोरोना के नए 3,06,064 आंकड़ें दर्ज़ किए गए है और बीते दिन के मुकाबले 27,469 मरीजों की कमी आई है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले 24 घंटे में 439 मरीजों की मौत होने की पुष्टि की है वही इस दौरान 2,43,495 लोग संक्रमण से रिकवर होकर घर लौटे है।
- देश में रिपोर्ट अनुसार 21,87,205 संक्रमित मरीज़ अस्पतालों में भर्ती हैं वहीं 2,59,168 लोग इस महामारी से स्वस्थ हो चुके और घरों में जा चुके है।
- इस दौरान देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ रही है और ये 17.78 फीसदी दर्ज़ की गई है और देश में मौजूदा मामलों का आंकड़ा कुल केस के 5.57 फीसदी हैं।
यह भी पढ़े :- उप्र बीजेपी में शामिल हुए निषाद और अपना दल, 403 सीटों पर मिलकर लडेंगे चुनाव




























































