
उप्र बीजेपी में शामिल हुए निषाद और अपना दल, 403 सीटों पर मिलकर लडेंगे चुनाव
- देश के 5 राज्यों में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है इसी के चलते बीजेपी की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक का आयोजन कर कई अहम निर्णय लिए गए।
- बीजेपी की इस ख़ास बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर, उप्र CM योगी आदित्यनाथ, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पार्टी नेताओं ने हिस्सा लिया।
- बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने बताया कि निषाद पार्टी और अपना दल ने उत्तर प्रदेश सरकार से गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लडे़गी और सीटों को लेकर चर्चा भी की गई।
- JP नड्डा ने कहा कि भाजपा उप्र में अपने साथियों के साथ चुनाव में उतर रही है। लोकसभा चुनाव में भी हम सब साथ उतरे थे और इस बार 403 सीटों पर चुनाव लडेंगे।
- आगे कहा कि 'डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास में एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को गति दी है। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में योगी ने बहुत काम किए है।
यह भी पढ़े :- उप्र बीजेपी दूसरे चरण को लेकर चिंतित, 55 सीटों में ज्यादा आती है मुस्लिम जनसंख्या




























































