
उप्र बीजेपी दूसरे चरण को लेकर चिंतित, 55 सीटों में ज्यादा आती है मुस्लिम जनसंख्या
- उप्र विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में BJP को बहुत मुश्किलें आने वाली है क्योंकि दूसरे चरण में मतदान की 55 सीटों में मुस्लिम जनसंख्या ज्यादा आती है।
- चुनाव में बरेली और सहारनपुर में मुस्लिम धर्म गुरुओं के हस्तक्षेप बढ़ने के आसार है, वहीं 403 विधानसभा में से दूसरे चरण में 55 विधानसभा के 14 फरवरी को वोटिंग होगी।
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर के अलावा रुहेलखंड के बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर जिलों की 55 विधानसभा सीट आती है।
- बीजेपी विधान पार्षद विजय बहादुर पाठक ने कहा कि 'दूसरे चरण में भी बीजेपी पहले से अधिक सीटें जीतेगी क्योंकि केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार ने सभी वर्गों के विकास को प्राथमिकता दी है।'
- आगे कहा कि 'राज्य में लंबे समय तक कांग्रेस के शासन और फिर 15 वर्षों तक लगातार सपा-बसपा के शासन में लूट और भ्रष्टाचार से पीड़ित जनता इन दलों को दोबारा मौका नहीं देगी।'
यह भी पढ़े :- पंजाब के बाद गोवा को मिला AAP का CM चेहरा, केजरीवाल ने कहा- लोग चाहते हैं बदलाव




























































