सब्ज़ी मंडी में नहीं हो रहा नाइट कर्फ्यू और कोरोना नियमों का पालन, स्थानीय लोग हो रहे परेशान

  • कानपुर महानगर की विजय नगर सब्जी मंडी में नाइट कर्फ्यू और कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही है, इस तरह की घटना को लेकर रहने वाले लोगों में भी भय बना हुआ है। 
  • जानकारी के अनुसार विजयनगर सब्जी मंडी काफी समय से लग रही है और देर रात तक खुली रहती है और रहने वाले लोगों कहना है कि सब्जी मंडी गलत जगह लगी है। 
  • इस परेशानी को लेकर विजयनगर की जनता ने कई बार दुकान लगाने वाले दुकानदारों से बातें की और गुजारिश की हम लोगों को आपकी वजह बहुत दिक्कत आती है। 
  • उसके बाद भी ये दुकानदार अपनी दुकानें पहले की तरह लगा रहे है और यहां तक कि अब लोगों को मारने, पीटने, गाली देने के साथ शोर करते है जिससे बच्चों को पढ़ने जैसी समस्याएं होती है। 
  • स्थानीय लोगों ने इस मामले की शिकायत थाना काकादेव में कर चुके हैं जिस पर पुलिस की तरफ से अभी तक जनता के हित और इन मंडी वालों के ख़िलाफ़ कोई सुनवाई और कार्रवाही नहीं हुई है। 

     
रिपोर्ट :- कमर आलम
यह भी पढ़े :- उप्र बीजेपी दूसरे चरण को लेकर चिंतित, 55 सीटों में ज्यादा आती है मुस्लिम जनसंख्या