पंजाब में ED की छापेमारी जारी, चन्नी ने कहा- चुनाव को निशाना बनाने की गई कोशिश

  • पंजाब में ED ने 18 जनवरी को अवैध बालू खनन मामले में CM चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार के ठिकानों पर रेड की गई। 
    जानकरी के अनुसार CM चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी के मोहाली स्थित घर और अन्य जगहों पर अब तक 9 करोड़ रूपये मिले है। 
  • ED की रेड को लेकर CM चन्नी ने बताया कि चुनाव के नजदीक होने पर पार्टी के साथ सहायक मंत्रियों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। 
  • पंजाब राज्य में ED ने 10 से 12 स्थानों पर संघीय एजेंसी के अधिकारी धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत ये कार्रवाही की गई है। 
  • CM चन्नी ने कहा कि 'मुझे और कांग्रेस के हर नेता को परेशान कर रहे हैं, 2018 में मैं CM नहीं था, ये हमें दबाने की कोशिश कर रहे है और पंजाबी कभी दबते नहीं है।'
यह भी पढ़े :- अखिलेश यादव के भाई की पत्नी ने थामा कमल, कहा- PM और योजनाओं ने किया प्रभावित