अखिलेश यादव के भाई की पत्नी ने थामा कमल, कहा- PM और योजनाओं ने किया प्रभावित

  • उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी और बीजेपी पार्टी में क़ाफी दिनों से उलटफेर की प्रक्रिया जारी है इसी बीच सपा परिवार की करीबी ने बीजेपी जॉइन की है।
  • समाजवादी प्रमुख मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सदस्यता ली है। 
  • बीजेपी पार्टी से कई नेताओं के जाने के बाद उप्र में यह अहम कदम माना जा रहा है और योगी कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले तीन मंत्रियों ने बीते कुछ दिन पहले सपा में शामिल हुए थे। 
  • अपर्णा यादव अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं और उन्होंने 2017 में लखनऊ कैंट सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर बीजेपी उम्मीदवार को हराया था। 
  • उन्होंने बताया कि मेरे चिंतन में राष्ट्र सबसे पहले है और राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं मैं हमेशा से प्रधानमंत्री से और बीजेपी पार्टी की योजनाओं से प्रभावित होकर मैनें ये पार्टी को चुना है।
 
यह भी पढ़े :- बसपा में शामिल हुए छोटे दल, BSP महासचिव सतीश मिश्रा ने दी जानकारी