
बसपा में शामिल हुए छोटे दल, BSP महासचिव सतीश मिश्रा ने दी जानकारी
- देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव शुरू होने में कुछ सप्ताह ही बाकि हैं, वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर गठबंधन में लगे है।
- इस चरण में बहुजन समाज पार्टी ने 10 छोटे दलों से गठबंधन करने की घोषणा की है और कहा कि हमें पूरा विश्वास है आप सभी के समर्थन व सहयोग से बसपा को और ऊर्जा व गति मिलेगी।'
- आगे कहा कि 'हम सब मिलकर जनता के आशीर्वाद से यूपी में 5वीं बार बहन जी को मुख्यमंत्री बनायेंगे, जिससे हमारा उत्तर प्रदेश पुनः प्रगति व समृद्धि के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़े।'
- बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 'हमनें बसपा में इंडिया जनशक्ति पार्टी, पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी, विश्व शांति पार्टी, संयुक्त जनादेश पार्टी, आदर्श संग्राम पार्टी का साथ मिला है।'
- इसी के साथ अखंड विकास भारत पार्टी, सर्वजन आवाज पार्टी, आधी आबादी पार्टी, जागरूक जनता पार्टी, सर्वजन सेवा पार्टी को मिलकर 10 पार्टियों का समर्थन मिल रहा है।'
यह भी पढ़े :- पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे ने बताई आपबीती, कहा- सपा कहेंगी वहीं से लड़ेंगे चुनाव




























































