
पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे ने बताई आपबीती, कहा- सपा कहेंगी वहीं से लड़ेंगे चुनाव
- समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने AIMIM के नेता असदुद्दीन औवेसी पर निशाना साधा और कहा कि 'हम अखिलेश यादव के साथ हैं।'
- उन्होंने कहा कि 'ओवैसी साहब बोलते कुछ और करते कुछ और है, हम अखिलेश यादव के साथ हैं ओवैसी साहब आप हमें हराने का काम न करें।'
- आजम ने बताया कि 'हम पर भैंस चोरी, बक़री चोरी, मुर्गी चोरी, क़िताब चोरी के भी मुक़दमे लगाए गए है और मैं इस बारे में ज्यादा नहीं बोलूंगा क्योंकि मामला कोर्ट में है।'
- आगे कहा 'हमारे परिवार के लिए दो साल से जेल में रहा, मेरी मां 10 महीने जेल में रहीं और मेरे पिता दो साल से जेल में हैं और मेरे ऊपर फ़र्ज़ी क़ाग़ज लगाने का आरोप है।'
- अपने ऊपर लगे केस के बारे में बताया कि 'मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है मैं सर्वोच्च न्यायालय से इंसाफ़ की उम्मीद करता हूं', यूपी चुनाव को लेकर बताया कि सपा पार्टी निर्देश देगी, वहां से चुनाव लड़ा जाएगा।
यह भी पढ़े :- संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस को मिला हिंदुस्तान का नक्शा बदलने वालों का साथ




























































