संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस को मिला हिंदुस्तान का नक्शा बदलने वालों का साथ

  • नई दिल्ली में स्थित बीजेपी पार्टी मुख्यालय से डॉ.संबित पात्रा ने मीडिया ब्रीफिंग का आयोजन कर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधाते हुए नजर आए। 
  • उन्होंने कहा कि 'उप्र में कांग्रेस और सपा पार्टी के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है कि हिंदुओं के खिलाफ ज्यादा घृणा कौन उगल सकता है।'  
  • आगे कहा कि हिंदुओं के खिलाफ बोलने वालों को कौन सी पार्टी प्रश्रय दे सकती है और 17 जनवरी को मौलाना तौकीर रजा खान ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया।'
  • 'ये वही मौलाना हैं जो हिंदुओं के खिलाफ जहर उगल रहे थे कि अगर कानून व्यवस्था उनके जवानों के हाथ में आ जाए तो हिंदुओं को हिंदुस्तान में रहने की जगह तक नहीं मिलेगी।' 
  • आगे पात्रा ने बताया कि 'वे ये भी कहते हैं कि हिंदुस्तान का नक्शा तक बदल देंगे।' और रजा खान ने धार्मिक शब्दावली का गलत प्रयोग किया और उप्र कांग्रेस को चुनाव में समर्थन देने की जानकारी ट्वीटर पर दी गई है। 



यह भी पढ़े :- पंजाब AAP की तरफ से CM पद की हुई घोषणा, उम्मीदवार पर 93% जनता का मिला साथ