स्वर्गीय शिवनाथ सिंह गौर को प्रसपा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि, पूर्व सांसद रघुराज सिंह और अन्य कार्यकर्ता रहे मौजूद

  • प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव खेड़ा धौलपुर गांव पहुंचकर शिवनाथ सिंह गौर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
  • विधायक शिवपाल ने पार्टी के जिला महासचिव अजेंद्र सिंह गौर के चाचा स्वर्गीय शिवनाथ सिंह गौर के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
  • प्रसपा प्रमुख ने कहा कि परिवार के इस दुख की घड़ी में पूर्ण सहयोग के साथ पूरी प्रसपा पार्टी आपके दुख की घड़ी में साथ खड़ी है। 
  • आगे कहा कि अजेंद्र सिंह गौर पार्टी के एक कद्दावर कार्यकर्ता हैं और प्रसपा प्रमुख के साथ इस शोक संवेदना में सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।
  • इस दौरान पूर्व सांसद विधायक रघुराज सिंह शाक्य, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष महावीर सिंह यादव इत्यादि पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


    रिपोर्ट- रजत गुप्ता
     
यह भी पढ़े :- इटावा- सेंट पीटर्स स्कूल में कोविड वैक्सीनेशन शिविर का हुआ आयोजन, 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लगे टीके