
इटावा- सेंट पीटर्स स्कूल में कोविड वैक्सीनेशन शिविर का हुआ आयोजन, 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लगे टीके
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक डॉ.सुशील कुमार के निर्देशन में इटावा के सेंट पीटर्स स्कूल में कोविड वैक्सीनेशन शिविर लगया गया और 15 से 18 वर्ष के बच्चें जो 9-12 कक्षा में पढ़ते है उन्होंने इसमें भाग लिया।
- वैक्सीनेशन करने वाली टीम में CHO रामकुमार और ANM कुंती शामिल हुई और मास्क का प्रयोग ना करने वाले स्वास्थ्य कर्मी का कुछ विद्यार्थियों ने ऐतराज जताया तो स्वास्थ्य कर्मी ने मास्क लगाया।
- स्कूल के प्रिंसिपल एंटोनी चाको ने बताया कि महामारी के संक्रमण से बचने के लिए कोविड वैक्सीनेशन हर बच्चे को करवाना जरूरी है इस दौरान कक्षा 9-12 तक के 390 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
- कोविड वैक्सीनेशन शिविर में 9 वीं, 10 वीं, 11 वीं और 12 वीं कक्षा के लगभग 200 विद्यार्थियों ने पहले दिन के शिविर में हिस्सा लेकर अपनी पहली कोविड वैक्सीन लगवाई।
- कोविड वैक्सीनेशन शिविर के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल एंटोनी चाको के साथ पंकज पांडेय, R S दुबे, रॉय वर्गेसे, गीता यादव, बिंदु, अर्जुन दीक्षित, सत्येन्द्र दीक्षित और अनिल कुमार आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- रजत गुप्ता
यह भी पढ़े :- सुरक्षा में चूक मामले में बोले नवजोत सिद्धू, पूछा- क्या PM रक्षा प्रकरण में रा, IB की नहीं है भूमिका?




























































