चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे चरण का हुआ उद्घाटन, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े PM मोदी

  • PM नरेंद्र मोदी ने 7 जनवरी को कोलकाता स्थित 530 करोड़ रुपये से अधिक लागत से बने चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। 
  • चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया के समय कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रही और PM मोदी का संबोधन सुना। 
  • PM मोदी ने कहा कि 'देश के हर नागरिक तक उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के राष्ट्रीय संकल्पों को मजबूत करते हुए हमने एक और अहम कदम बढ़ाया है गरीब के लिए देश में सस्ते और सुलभ इलाज के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहें है।'
  • आगे कहा कि 'बीते सालों में कैंसर के इलाज के लिए ज़रूरी दवाओं की कीमतों में काफी कमी की गई है और CNCI का ये दूसरा कैंपस पश्चिम बंगाल के अनेकों नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आया है।'
  • PM मोदी ने आगे कहा कि 'कैंसर की बीमारी तो ऐसी है जिसका नाम सुनते ही गरीब और मध्यम वर्ग हिम्मत हारने लगता था और गरीब को इसी कुचक्र, इसी चिंता से बाहर निकालने के लिए देश सस्ते और सुलभ इलाज के लिए निरंतर काम हो रहा है।'


    यह भी पढ़े :- EC की बैठक में चुनावी तारीखों को लेकर चर्चा, लोकसभा और विधानसभा में बढ़ा निर्वाचन खर्च