'किसान रास्ते में आए तो कार्यक्रम रद्द करना पड़ा', PM मोदी के बयान पर बोले राकेश टिकैत

  • किसान नेता राकेश टिकैत ने पंजाब में PM मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में बोले कि 'यह बात बिल्‍कुल ठीक है कि PM को सुरक्षा प्रदान कराई जानी थी परंतु यह भी सही नहीं कि PM मोदी 130 किमी सड़क पर यात्रा करे।'
  • पंजाब सरकार ने कहा कि 'कुर्सियां खाली थी इसलिए PM मोदी ने प्रोग्राम रद्द किया इस पर टिकैत ने कहा कुर्सियां खाली तो दिख रही थी पर बीजेपी ने ये कहा किसान रास्ते में आए तो कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।'
  • आगे कहा कि 'अगर बीच रास्ते में किसान आए थे तो पंजाब की सरकार को किसानों से बात करनी थी और रास्ते से हटवाकर निर्धारित स्थान पर PM मोदी के क़ाफ़िले को रवाना करवाना चाहिए था।'
  • टिकैत ने आगे कहा कि 'PM मोदी अपनी मर्जी से वापिस गए और कुर्सियां खाली थी तो उन्हें किसी न किसी कारण से वापस जाना ही था, वो राज्य में वोटों की तलाश में गए थे वहा भीड़ नहीं थी और फ़िलहाल दोनों पार्टियों को वोट चाहिए।'
  • PM मोदी किसी विशेष पार्टी के PM नहीं है वो पूरे देश के PM है तो उन्हें सड़क मार्ग से नहीं जाना किये था और राज्य को सुरक्षा प्रदान करवानी चाहिए थी और PM के 'जिंदा बच पाया' बयान पर टिकैत ने इसे पूर्ण रूप से राजनीतिक टिप्पणी बताया है। 


यह भी पढ़े :- एयर इंडिया फ्लाइट में मिले 125 कोरोना संक्रमित, पंजाब में संक्रमण दर पहुंची 7.95% पर