संयुक्त संघर्ष पार्टी के प्रत्याशी उतरेंगे पंजाब चुनाव में, चढूनी करेंगे उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
भारतीय किसान यूनियन नेता और हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने पंजाब की विधानसभा चुनावों के बीच सभी 117 सीटों से चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
संयुक्त संघर्ष पार्टी पंजाब के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि पंजाब में चुनाव लड़ना उनका आखरी निर्णय है और पार्टी पंजाब की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।
उन्होंने आगे कहा कि वे जल्द ही अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेंगे, खुद चुनाव में नहीं उतरेंगे और वह अपनी पार्टी को किसी अन्य पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे।
ये विधानसभा चुनाव पंजाब के किसान संगठनों के सहयोग से लड़ा जाएगा इसके लिए उम्मीदवारों नामों का आंकड़ा भी जुटाया जा रहा है, अभी भी प्रत्याशी के नामों की लिस्ट आ रही है।
संयुक्त संघर्ष पार्टी द्वारा पंजाब के किसान नेता रशपाल सिंह जोड़ामाजरा को पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष और अनुसूचित वर्ग के नेता कांता आहलडिय़ा को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।