दिल्‍ली सीएम ने लिया शांति मार्च में हिस्‍सा, कहा- पंजाब का भाईचारा है हमारे साथ

  • आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने 31 दिसंबर शु्क्रवार को पंजाब के पटियाला शहर में 'शांति मार्च' में हिस्‍सा लिया। 
  • पंजाब AAP प्रधान भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा और आप के पंजाब सह-प्रभारी राघव चड्ढा समेत काफ़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मार्च में मौजूद रहे।
  • CM केजरीवाल ट्ववीट कर कहा कि 'जो लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं उनके मंसूबे पंजाब की जनता कभी कामयाब नहीं होने देगी।'
  • 'पंजाब के 3 करोड़ लोग एकजुट हैं और पूरा भाईचारा एक साथ है और पटियाला में निकली ‘शांति यात्रा’ में लोगों के साथ मैं भी शामिल हुआ हु।'
  • आगे कहा कि 'पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 में होने आने वाले हैं चुनाव से पहले पंजाब के दुश्मनों ने गंदी हरकत शुरू कर दी है, लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट और दरबार साहिब में बेअदबी का मास्टरमाइंड नहीं पकड़ा गया है।'  


यह भी पढ़े :- अयोध्या में अमित शाह ने किए रामलला दर्शन, कहा- योगी सरकार आने से माफियाओं का हुआ सफ़ाया