
अयोध्या में अमित शाह ने किए रामलला दर्शन, कहा- योगी सरकार आने से माफियाओं का हुआ सफ़ाया
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद रामनगरी अयोध्या में पधारें।
- अयोध्या में अमित शाह ने हनुमानगढ़ तथा रामलला का दर्शन किए और पूजन करने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाक़ात की।
- अमित शाह ने GIC मैदान में भाजपा जन-विश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के इत्र की दुर्गंध उत्तर प्रदेश में फैल गई है तभी छापे पड़ रहे और सपा को इससे तकलीफ़ भी बहुत हो रही है।
- भाजपा की सरकार में अयोध्या को प्राचीन गौरव वापस दिलाने का काम किया है, अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नाम से जोड़कर श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जा रहा है बहुत स्थानों से राम भक्तों को अयोध्या से जोड़ने का काम करेगा।
- गृह मंत्री ने आगे कहा कि योगी की सरकार आने से पहले माफियाओं, गुंडों से पुलिस डरती थी, जबकि बीजेपी सरकार में माफिया पुलिस के सामने सरेंडर कर रहे या राज्य छोड़ कर भाग रहे है।
यह भी पढ़े :- कर्नाटक नगर निकाय चुनाव में भाजपा को लगा झटका, 501 सीटें के साथ कांग्रेस निकली आगे
