
सपा पार्टी के MLC के घर इनकम टैक्स की रेड, कहा- बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का कर रही खुलेआम दुरुपयोग
- इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से करोड़ों की भारी नगदी और सोना-चांदी बरामद होने के बाद इनकम टैक्स विभाग ने सपा पार्टी के MLC पुष्पराज जैन के घर और कारखानों पर छापा मारा है।
- MLC पुष्पराज जैन के घर पर ही सुबह 7 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंच कर रेड की है, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव MLC पुष्पराज जैन की मौजूदगी में प्रेस-कॉन्फ्रेंस करने वाले थे।
- पुष्पराज जैन के साथ ही कन्नौज इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब के भी छापा पड़ा है। इनके साथ ही परफ्यूम के मालिक मलिक मियां के कन्नौज के बहुत सी जगहों पर छापा मारा गया है।
- बीजेपी पर सपा पार्टी ने कहा कि 'पिछली बार की अपार विफलता के बाद इस बार BJP के परम सहयोगी IT ने सपा MLC पुष्प राज जैन और कन्नौज के अन्य इत्र व्यापारियों के यहां पर आखिर छापे मार ही दिए है।'
- 'BJP पार्टी डरी हुई है और केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है, यूपी चुनावों में ये होना तो आम बात है और जनता सब देख रही है, जनता वोट से जवाब देगी।'
यह भी पढ़े :- बीते 24 घंटों में बढ़े कोरोना वायरस के मामले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र




























































