Get Premium
बीते 24 घंटों में बढ़े कोरोना वायरस के मामले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र
- देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में एक बार फिर तेजी से इजाफा हो रहा है, बीते 24 घंटों में पुरे भारत में 13 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को संक्रमण की टेस्टिंग बढ़ाने, अस्पताल और पाबंदियों को सख्ती से पालन करवाने के लिए पत्र लिखा है।
- केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र में दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य ज्यादा प्रभावित राज्यों में विवाह, उत्सव समारोह जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में लापरवाही ना करने का जिक्र किया है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल की के अनुसार देश के 8 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से भी ज्यादा दर्ज़ की गई है, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में कोरोना के केसों में तेजी दर्ज़ की गई है।
- भारत में नए वेरियंट ओमिक्रॉन के केसों में काफ़ी बढ़ोत्तरी भी देखने को मिली है इसी के साथ पिछले 24 घंटे में 180 मामले के साथ देश में 962 मामले दर्ज़ हुए थे और देश के 22 राज्यों में ये फैल चुका है।
यह भी पढ़े :- जेपी नड्डा ने मणिपुर में युवा रैली को किया संबोधित, कहा- भाजपा सबको साथ लेकर चलती है