जेपी नड्डा ने मणिपुर में युवा रैली को किया संबोधित, कहा- भाजपा सबको साथ लेकर चलती है

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 30 दिसंबर को मणिपुर के काकचिंग में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने स्वागत किया, वहा जेपी नड्डा ने युवा रैली को संबोधित किया।
  • जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि 'विपक्षी दलों के पास न तो सही दिशा है न देखने की इच्छा, वे सब भाजपा और PM मोदी की आलोचना करने के साथ देश की भी आलोचना करने लग जाते है। 
  • भाजपा सबको साथ लेकर चलती है और सबका साथ सबका विकास के तहत जनता के हित के निर्णय लेती है और काम करवाती है लेकिन विपक्ष तो वंशवाद और परिवारवाद के साथ चलता है। 
  • कांग्रेस ने मणिपुर राज्य को इंस्टेबिलिटी, इंसर्जेन्सी और इनक्वॉलिटी की तीन आई (I) दी हैं, परंतु बीजेपी ने भी तीन आई (I) इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और इंटीग्रेशन की सौग़ात दी है। 
  • मणिपुर में भाजपा की सरकार में बनी विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है और क़यास लगाए जा रहे है कि फरवरी-मार्च में चुनाव हो सकते है। 

यह भी पढ़े :- ओमिक्रोन के खतरे को देखते बंद हुए स्कूल, उप्र में चुनावों के बाद होंगे बोर्ड एग्‍जाम