योगी सरकार में नहीं फैलेगा माफियावाद का पेड़, PM मोदी ने कसा विपक्ष पर तंज

  • PM नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को कानपुर में मेट्रो-रेल प्रोजेक्ट और बीना रिफाइनरी का उद्घाटन किया और इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए जबाब दिया। 
  • 'यूपी में पहले जो सरकारें थी उन्होंने माफियावाद का पेड़ इतना फैलाया कि उसकी छांव में सारे उद्योग-धंधे चौपट हो गए और अब योगी जी की सरकार ने कानून व्यवस्था को ठीक करने का काम किया है।'
  • 'अब यूपी में अब निवेश भी बढ़ रहा है और अपराधी अपनी जमानत खुद रद्द करवा कर जेल जा रहे हैं और वो बीते कालखंड में समय का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई में जुटी है।'
  • 'पहले एक हिस्सा का तो विकास होता तो दूसरा पीछे ही छूट जाता राज्यों के स्तर पर, समाज के स्तर पर इस असमानता को दूर करना उतना ही जरूरी था इसलिए बीजेपी  सरकार 'सबका साथ-सबका विकास' के मंत्र पर काम कर रही है।'
  • आगे कहा कि 'डबल इंजन की सरकार उप्र की जरूरतों को समझते हुए काम कर रही है और यूपी में बिजली के उत्पादन से लेकर ट्रांसमिशन में सुधार हुआ साथ ही अब करोड़ों घरों में पाइप से पानी पहुंचता है।'

     
यह भी पढ़े :- मोदी ने कानपुर में मेट्रो-रेल प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन, IIT मेट्रो से गीता नगर स्‍टेशन तक किया सफऱ