मोदी ने कानपुर में मेट्रो-रेल प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन, IIT मेट्रो से गीता नगर स्‍टेशन तक किया सफऱ

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर कानपुर में मेट्रो-रेल प्रोजेक्ट और बीना रिफाइनरी का उद्घाटन किया। 
  • कानपुर में मेट्रो-रेल प्रोजेक्ट के उद्घाटन के बाद PM मोदी और CM योगी ने मेट्रो की IIT मेट्रो स्‍टेशन से गीता नगर मेट्रो स्‍टेशन तक की यात्रा की।  
  • मोदी ने कहा कि 'मंगलवार के दिन पनकी वाले हनुमान जी के आशीर्वाद से यूपी के विकास में सुनहरा अध्याय जुड़ रहा है और कानपुर को मेट्रो कनेक्टिविटी मिली है।'
  • 'उत्तर प्रदेश में जो डबल इंजन की सरकार चल रही है वो डबल स्पीड से काम कर रही है और बीते कालखंड में समय का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई में जुटी है।'
  • आगे कहा कि 'कानपुर मेट्रो का शिलान्यास बीजेपी सरकार ने किया और लोकार्पण भी किया है तथा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास कर हमारी सरकार ने इसके काम पूरा किया है।'

यह भी पढ़े :- ओमिक्रॉन को लेकर केजरीवाल सरकार सतर्क, प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कहा- सुरक्षा नियमों का करे पालन