ओमिक्रॉन को लेकर केजरीवाल सरकार सतर्क, प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कहा- सुरक्षा नियमों का करे पालन

  • दिल्ली में कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन के बढ़ते केसों पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक महत्वपूर्ण प्रेस-कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। 
  • 'नए वेरियंट ओमिक्रॉन के बढ़ते केसों से जनता घबराए नहीं, केस माइल्ड और वायरस भी कमजोर है और सावधानी रखे और सार्वजनिक जगहों पर मास्क का प्रयोग करे।' 
  • अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'COVID के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ज्यादातर मामले हल्के होते हैं।'
  • 'हमारी सरकार की कार्य योजना के अनुसार ही कुछ प्रतिबंध लगाए हैं ताकि ओमिक्रॉन और कोरोना ज्यादा फ़ैले नहीं और जनता भी सुरक्षा नियमों का पालन करे।'
  • आगे कहा कि 'इस बार हम और हमारी सरकार कोरोना से लड़ने के लिए 10 गुना अधिक तैयार हैं और कृपया दिल्ली की जनता COVID प्रोटोकॉल का पालन सही से करें।' 


यह भी पढ़े :- PM मोदी कानपुर IIT समारोह में पहुंचेंगे बतौर मुख्य अतिथि, औद्योगिक नगरी को देगें कई योजनाओं का तोहफ़ा