PM मोदी कानपुर IIT समारोह में पहुंचेंगे बतौर मुख्य अतिथि, औद्योगिक नगरी को देगें कई योजनाओं का तोहफ़ा

  • प्रधानमंत्री मोदी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर IIT के 54वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे और PM ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल डिग्री प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ के साथ औद्योगिक नगरी कानपुर में मेट्रो-रेल प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। 
  • कानपुर में नवनिर्मित मेट्रो-रेल प्रोजेक्ट 32 KM लंबा है ये 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है और कानपुर मेट्रो-रेल प्रोजेक्ट का पहला चरण 9 KM लंबा है। 
  • PM मोदी द्वारा बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना जो कि 356 KM लंबी और 1500 करोड़ रुपये से अधिक लागत से बनी बीना रिफाइनरी का उद्घाटन किया जाएगा। 
  • PMO ने कहा कि 'शहरी गतिशीलता में सुधार करना प्रधानमंत्री के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में से एक रहा है और कानपुर मेट्रो-रेल परियोजना का उद्घाटन इस दिशा में एक और बड़ा कदम है।'


यह भी पढ़े :- मशहूर इत्र कारोबारी पीयूष जैन को मिली जेल, जांच एजेंसिया की रेड पैतृक आवास पर जारी