
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस, फहराते वक्त सोनिया के हाथों पर गिरा पार्टी झंडा
- सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली पार्टी कार्यालय पहुंचकर ध्वजा फहराने की रस्म को पूरा करते समय ध्वजा नीचे सोनिया के हाथों पर गिर गई।
- हुआ यूं की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने पार्टी झंडा फहराने की कोशिश के दौरान रस्सी खींचने पर झंडा नहीं खुलने पर सेवादल कर्मी ने रस्सी को ज़ोर से खींचा तो झंडा खुल कर नीचे आ गिरा।
- कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर काफ़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और नेता, कार्यकर्ता अकबर रोड पर पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे और दोबारा से ध्वजा फहराने की रस्म को पूरा किया गया।
- इस दौरान राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 'हम कांग्रेस हैं, वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है और कांग्रेस स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ।'
- अग्रेजों के राज के समय 28 दिसंबर 1885 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना ए.ओ. ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा ने मिलकर कि थी और इसके बाद बहुत से काबिल नेता पार्टी ने देश को दिए।
यह भी पढ़े :- PM मोदी कानपुर IIT समारोह में पहुंचेंगे बतौर मुख्य अतिथि, औद्योगिक नगरी को देगें कई योजनाओं का तोहफ़ा
