मशहूर इत्र कारोबारी पीयूष जैन को मिली जेल, जांच एजेंसिया की रेड पैतृक आवास पर जारी

कानपुर के मशहूर इत्र कारोबारी पीयूष जैन को महानगर मजिस्ट्रेट कारपोरेशन की कोर्ट ने 2 सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से 194.45 करोड़ रुपये कैश, 23 किलो सोना और 600 किलो चंदन का तेल भी सर्च टीम ने बरामद किया है। 
सरकारी वकील अम्बरेश कुमार के अनुसार पीयूष जैन पर GST की धारा 132A लगाई है उस पर 31.50 करोड़ रुपये की GST टैक्स की चोरी का आरोप है। 
जांच अधिकारिओं ने 50 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली पूछताछ के बाद 26 दिसंबर को पीयूष जैन को गिरफ्तार कर कानपुर के काकादेव थाने में लाया गया। 
पांच वर्षों का बैंक स्टटमेंट निकालकर खातों से किए गए लेनदेन की जांच शुरू हुई फ़िलहाल जांच एजेंसियां DGGI की टीम के साथ SBI की टीम नोट गिनने की तीन मशीनें के साथ पैतृक आवास पर मौजूद है।