पीयूष जैन ने GST चोरी कर छुपाए करोड़ों रुपये, 36 घंटे 27 अफ़सर 19 मशीनें की मदद से 80 बॉक्सों की हुई गिनती

  • उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आईटी विभाग ने पिछले दो दिन से IT और DGGI की टीम कन्नौज के बड़े इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर और कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। 
  • विभाग ने पीयूष जैन के कानपुर आवास से 177 करोड़ रुपये बरामद कर टीम ने उनके घर के सदस्यों को लेकर कन्नौज घर पहुंची वहां से नकदी के बाद सोना बरामद हुआ है। 
  • IT और DGGI की टीम की जानकारी के अनुसार 36 घंटे तक रेड चली और 27 अफ़सरों की मौजूदगी में 19 मशीनों की सहायता से लगभग 80 बक्सों की मदद से बरामद कैश को ले जाया गया।
  • इस दौरान पुलिस और PAC की टीमें मौजूदगी में छापेमारी करने आई टीम ने मिले 177 करोड़ रुपये को दो चरणों में पैसों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य ब्रांच में भिजवाया गया। 
  • इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर आरोप है कि उन्होंने कई फर्ज़ी फर्मों के नाम से GST बिल बनाकर कंपनी ने करोड़ों रुपयों की GST चोरी की गई और पीयूष के घर से 200 से अधिक फर्जी इनवॉइस और ई-वे बिल भी मिले हैं। 
 
यह भी पढ़े :- 22 किसान संगठन उतरेंगे राजनीति मैदान में, प्रमुख चेहरा होंगे किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल