
22 किसान संगठन उतरेंगे राजनीति मैदान में, प्रमुख चेहरा होंगे किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल
- पंजाब में विधानसभा चुनाव फरवरी 2022 में होने वाले है सभी राजनीतिक दलों के साथ किसान संगठन भी सक्रिय हो गए हैं।
- किसान नेता हरमीत सिंह कादियां ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के 22 किसान संगठनों ने 'संयुक्त समाज मोर्चा' बनाकर राजनीति में उतरेंगे।
- भारतीय किसान यूनियन डकौंदा और लखोवाल ने कहा कि जल्द फैसले से अवगत करवाएंगे और इस मोर्चे का मुख्य चेहरा किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल होंगे।
- किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी इससे पहले ही अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर चुके है परंतु चढ़ूनी का कहना है कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे।
- किसान नेता चढ़ूनी भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रमुख हैं और चढ़ूनी ने बताया कि उनकी पार्टी किसानों, गरीबों व आम आदमी की लड़ाई लड़ेगी।
यह भी पढ़े :- संजय राउत ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा- सबका साथ सबका विकास की लाइन जमती है वाजपेयी पर




























































