
संजय राउत ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा- सबका साथ सबका विकास की लाइन जमती है वाजपेयी पर
- शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शनिवार 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर जमकर तारीफ की।
- शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास का ये नारा पूर्व पीएम पर ही जचता था।
- संजय राउत ने प्रेस कांफ्रेंस में ज़िक्र करते हुए कहा कि 'पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शिवसेना-बीजेपी गठबंधन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
- आगे कहा कि 'पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी बीजेपी के दो प्रमुख स्तम्भ थे, जिन्होंने पार्टी को पूरे देश में फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।'
- PM ने मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 'अटल जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन, हम राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित हैं।'
यह भी पढ़े :- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम संभालेगी राज्यों की कमान, ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए देश अलर्ट
