केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम संभालेगी राज्यों की कमान, ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए देश अलर्ट

  • ओमिक्रॉन वैरिेंट के खतरे को देखते हुए देश के कई राज्यों में क्रिसमस, नए साल की पार्टियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 10 राज्यों की सूची बनाई है जिसमें ओमिक्रॉन सक्रमण अधिक है, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, झारखंड और पंजाब शामिल हैं। 
  • इन राज्यों में कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार में कमी आई है इसलिए केंद्र ने इन राज्यों की कमान संभालते हुए यहां पर केंद्रीय स्वास्थ्य की टीमों को तैनात किया गया है। 
  • स्वास्थ्य की टीम मुख्यतः निर्धारित किए गए मरीजों के लिए राज्‍यों के अस्‍पतालों में बेड की उपलब्धता, एंबुलेंस, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की उपलब्‍धता पर भी निगरानी रखेगी।
  • देश में ओमिक्रॉन के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है, इसकी रफ़्तार के मद्देनजर 12 राज्यों में क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी पर रोक के साथ इन राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। 


     
यह भी पढ़े :- मणिपुर में जेपी नड्डा ने किया महिला रैली को संबोधित, कहा- 12 केंद्रीय मंत्री महिलाएं हैं वर्तमान में