
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शुरु हुआ पार्टी माइक्रोडोनेशन अभियान, जेपी नड्डा ने किया डोनेशन
- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए बीजेपी सरकार ने माइक्रोडोनेशन अभियान की शुरुआत की है।
- यह अभियान 11 फरवरी दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि तक चलेगा, इसमें पांच रुपए से लेकर 1000 हजार रुपए तक का नमो ऐप के जरिए डोनेशन कर सकते है।
- PM मोदी ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि 'मैंने रुपये दान किए हैं। भारतीय जनता पार्टी के पार्टी फंड की ओर 1,000 रूपये, BJP को मजबूत बनाने में मदद करें।'
- 'हमेशा राष्ट्र को पहले रखने का हमारा आदर्श और हमारे कैडर द्वारा आजीवन निस्वार्थ सेवा की संस्कृति आपके सूक्ष्म दान से और मजबूत होगी और भारत को मजबूत बनाने में मदद करें।'
- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नमो ऐप के माध्यम से बीजेपी पार्टी कोष में 1 हजार रूपये का डोनेशन किया है और भारत सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के पार्टी फंड के दान में आयकर विभाग ने छूट दी है।




























































