
पंजाब CM ने किया किसानों की कर्जमाफी का ऐलान, आंदोलन में शहीद किसानों का बनेगा स्मारक
- मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में 2022 विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया है।
- पंजाब में भूमिहीन मजदूरों के कर्ज के साथ किसानों के 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगी, चन्नी सरकार कर्जदार किसानों के खातों में 2 हजार करोड़ रुपये भी डालेगी।
- चन्नी सरकार ने इससे पहले भी 5.63 लाख किसानों के 4610 करोड़ रुपये क़र्ज़ माफ कर लगभग 1.34 लाख छोटे किसानों का 980 करोड़ रुपये का कर्ज माफ़ किया था।
- पंजाब सीएम ने किसान आंदोलन में दर्ज़ किसानों के खिलाफ FIR को रद्द करने और आंदोलन में मरने वाले किसानों की याद में 5 एकड़ भूमि पर स्मारक बनाने की घोषणा की है।
- पंजाब सीएम नेकहा कि 'आजकल पंजाबी संगीत और फिल्म की विरासत को बचाने और उसे बढ़ावा देने के लिए एक फिल्म और टेलीविजन काउंसिल बनाने का फैसला लिया गया है, इस पर जल्द काम शुरू होगा।
यह भी पढ़े :- राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन को मिली पैरोल, याचिकाकर्ता मां ने की थी अपील




























































