राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन को मिली पैरोल, याचिकाकर्ता मां ने की थी अपील

  • तमिलनाडु सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन को 1 महीने की पैरोल देने का फैसला किया है।
  • तमिलनाडु सरकार ने जेल में दो दशकों से ज्यादा समय से उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी श्रीहरन की बीमार मां की याचिका पर अमल करते हुए पैरोल देने का फैसला किया है। 
  • याचिकाकर्ता मां एस पद्मा ने बताया कि मुझे कई बीमारियां हैं और वह चाहती है कि उसकी बेटी उसके पास ही ही रहे, पद्मा ने पैरोल के लिए एक महीने तक राज्य सरकार को बहुत बार आवेदन दिए परंतु कोई फायदा नहीं हुआ
  • नलि​नी श्रीहरन के वकील राधकृष्णन ने जानकारी देते हुए बताया कि 'नलिनी जिसे गुरुवार को राज्य सरकार द्वारा पैरोल दी गई थी, उसे जमानत औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शुक्रवार को रिहा कर दिया जाएगा।'
  • राजीव गांधी हत्याकांड मामले में 7 लोगों को इसमें दोषी मानते हुए सभी को कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी परंतु कोर्ट ने सज़ा में नरमी जताते हुए इसे आजीवन कारावास में बदल दिया गया था। 

यह भी पढ़े :- AIMIM चीफ ओवैसी ने कहा- हमेशा नहीं रहेगा योगी मोदी मुख्यमंत्री