अरविंद केजरीवाल ओमिक्रॉन संक्रमण को लेकर कहा- संक्रमितों के घर तक पहुंचेंगी दवाई

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 23 दिसंबर गुरुवार को कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी और इसके नए रूप ओमिक्रॉन संक्रमण के मद्देनजर बैठक की।
  • केजरीवाल ने लोगों से विनती की है कि आप अस्पताल न भागें, कोरोना के संक्रमितों के घर पर ही दवाई पहुंचाई जाएगी और घर पर ही इलाज कराने की तैयारी है।केजरीवाल ने बताया कि ये ओमिक्रॉन वेरियंट फैलता तेजी से है और इसमें मरीज हॉस्पिटल में दाखिल कम होते हैं और इस वायरस से मौत भी काफी कम होती है। 
  • केजरीवाल ने कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को उनके घर पर स्वास्थ्यकर्मी इलाज करेंगे और उन्हें स्वास्थ्य में जल्द सुधार के लिए ऑक्सीमीटर की किट दी जाएगी। 
  • हमने 3 लाख टेस्ट करने की क्षमता बनाई है और अगले दो माह तक दवाओं का स्टॉक भी मौजूद रहेगा और ऑक्सीजन की कमी दुर करने के लिए दिल्ली सरकार 15 ट्रक ऑक्सीजन लेकर स्टॉक में रखेंगे। 

यह भी पढ़े :- लुधियाना के कोर्ट परिसर में हुआ बम विस्फोट, 2 लोगों की मौत घायलों को भेजा अस्पताल