
लुधियाना के कोर्ट परिसर में हुआ बम विस्फोट, 2 लोगों की मौत घायलों को भेजा अस्पताल
- लुधियाना के कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल के बाथरूम में गुरुवार को बम धमाका हुआ, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास का इलाका पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
- विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए और कोर्ट के बाहर वकीलों की हड़ताल के कारण विस्फोट के समय अधिक लोग मौजूद नहीं थे।
- घटना की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंच रहे हैं और ये न्यायालय परिसर जिला आयुक्त कार्यालय के निकट स्थित है।
- पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का कहना है कि घटना में सभी घायल की स्थिति खतरे से बाहर हैं और इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
- कोर्ट कांप्लेक्स में हुए बम विस्फोट की जांच के लिए नेशनल सिक्योरिट गार्ड (NSG) की टीम दिल्ली से लुधियाना पहुंच रही है और लुधियाना कोर्ट हमले की गृह मंत्रालय ने राज्य से रिपोर्ट मांगी है।




























































