
PM मोदी ने वाराणसी में दिया श्वेत क्रांति का तोहफ़ा, कहा- हमारे लिए गाय माता और पूजनीय
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में खरियांव में बनास डेयरी संकुल की आधारशिला के अलावा उन्होंने 22 विकास परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन भी किया।
- PM मोदी ने अपने भाषण में कहा कि '6-7 वर्ष पहले की तुलना में देश में दूध उत्पादन लगभग 45% बढ़ा है, आज भारत दुनिया का लगभग 22 प्रतिशत दूध उत्पादन करता है।'
- 'मुझे खुशी है कि यूपी आज देश का सबसे अधिक दूध उत्पादक राज्य तो है ही, डेयरी सेक्टर के विस्तार में भी बहुत आगे है और गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए गाय माता और पूजनीय है।'
- 'गाय-भैंस का मजाक उड़ाने वाले लोग ये भूल जाते हैं कि देश के 8 करोड़ परिवारों की आजीविका ऐसे ही पशुधन से चलती है और 23 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जन्म जयंती किसान दिवस मना रहा है।'
- 'भारतीय मानक ब्यूरो ने देशभर के लिए एकीकृत व्यवस्था जारी की है, सर्टिफिकेशन के लिए कामधेनु गाय की विशेषता वाला एकीकृत LOGO भी लॉन्च किया गया है और इस LOGO से दुध और दूध उत्पादों की शुद्धता की पहचान आसान होगी।'
यह भी पढ़े :- महाराष्ट्र CM के लड़के को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई क्राइम ब्रांच में किया आरोपी को गिरफ्तार




























































