महाराष्ट्र CM के लड़के को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई क्राइम ब्रांच में किया आरोपी को गिरफ्तार

  • महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है।
  • आदित्य ठाकरे वर्तमान महाराष्ट्र सरकार में पर्यटन पर्यावरण मंत्री हैं और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के लड़के हैं। 
  • साइबर सेल ने बेंगलुरु से जयसिंह राजपूत नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और पूछने पर आरोपी ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का प्रशंसक बताया है। 
  • आरोपी ने कुछ दिनों पहले देर रात को आदित्य ठाकरे को फोन किया परंतु फोन रिसिव नहीं किए जाने पर जयसिंह राजपूत ने धमकी भरे मैसेज भेजना शुरू कर दिया।
  • आरोपी ने संदेश भेजते हुए लिखा कि 'तूने सुशांत सिंह राजपूत को मारा अगला नंबर तेरा होगा' और इसके साथ आरोपी ने आदित्य ठाकरे के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। 


यह भी पढ़े :- 10 दिन में PM मोदी का काशी में दूसरा दौरा, जनता को सौंपेंगे 27 परियोजनाएं