10 दिन में PM मोदी का काशी में दूसरा दौरा, जनता को सौंपेंगे 27 परियोजनाएं

  • PM नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मौजूद रहेंगे, मोदी का पिछले 10 दिनों के अंदर ये काशी में दूसरा दौरा होने जा रहा है। 
  • PM मोदी पिंडरा विधानसभा के करखियांव में जनसभा के दौरान 2100 करोड़ की 27 परियोजनाएं जनता को सौंपेंगे, इसमें मुख्यतः 5 का शिलान्यास और 22 का लोकार्पण करेंगे। 
  • मोदी खरियांव में पी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण फूड पार्क में 30 एकड़ जमीन पर बनने वाली बनास दूध डेयरी की आधारशिला रखेंगे, इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
  • PM मोदी रामनगर के दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ संयंत्र के लिए बायोगैस से चलने वाले बिजली उत्पादन संयंत्र की आधारशिला रखेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। 
  • 'मेरे संसदीय क्षेत्र के साथ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए 23 दिसंबर का दिन विकास कार्यों को समर्पित रहेगा और कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा, इनसे राज्य की अर्थव्यवस्था के साथ ही किसान भाई-बहनों को भी लाभ होगा। 

यह भी पढ़े :- PM मोदी लेंगे समीक्षा सुधार बैठक, 15 राज्यों में मिले ओमिक्रॉन के 268 मामले