PM मोदी लेंगे समीक्षा सुधार बैठक, 15 राज्यों में मिले ओमिक्रॉन के 268 मामले

  • देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने लगे हैं और देश के अलग अलग राज्यों में ओमिक्रॉन के 268 मामले सामने आ चुके हैं। 
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों में ओमिक्रॉन मामलों की सूची के अनुसार दिल्ली में इस वैरिएंट के सबसे अधिक 57 केस मिले और महाराष्ट्र में 54 मामले अब तक सामने आ चुके है। 
  • दिल्ली में मिलें 57 ओमिक्रॉन मरीजों में से 17 अब तक ठीक हो चुके हैं और महाराष्ट्र में 28 लोग ठीक हो चुके हैं और इसी के साथ ओमिक्रॉन देश के 15 राज्यों में फैल चूका है। 
  • PM नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर शाम को देश के हालात में सुधार के लिए बैठक करेंगे और इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अन्य कई विभागों के अधिकारी मौजूदगी में ओमिक्रॉन को लेकर चर्चा की जाएगी। 
  • देश में नए ओमिक्रॉन संक्रमणों में 18 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, 23 दिसंबर को कोरोना के 7,495 नए मामले दर्ज किए गए हैं और भारत में कोरोना का आंकड़ा 3,47,65,976 पर पहुंच गया है। 


यह भी पढ़े :- ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों से कार्यक्रमों पर लगाई रोक, 50 फीसदी क्षमता में जश्न की मिली मंजूरी