
ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों से कार्यक्रमों पर लगाई रोक, 50 फीसदी क्षमता में जश्न की मिली मंजूरी
- कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और दिल्ली में अब तक इसके 57 मामले सामने आ चुके हैं।
- ओमिक्रॉन के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सार्वजनिक जगहों पर क्रिसमस और नए साल पर होने वाली पार्टियों पर भी पूरी तरह रोक लग गई है।
- दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों के डीएम और डीसीपी को आदेश जारी कर सभी से इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
- दिल्ली की दुकानों और प्रमुख कार्यस्थलों पर बिना मास्क के लोगों को प्रवेश नही दिया जाए और कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों सख्ती से निपटा जाएगा।
- कार्यक्रमों में सरकार ने 50 फीसदी क्षमता के साथ जश्न को मंजूरी दी और शादी समारोह में भी ज्यादा से ज्यादा 200 लोगों को इजाजत दी गई है।
यह भी पढ़े :- अकाली दल प्रमुख के साले के ख़िलाफ़ लुकआउट नोटिस, अकाली दल-चन्नी सरकार में बदले की भावना से हुई कार्रवाई




























































