अकाली दल प्रमुख के साले के ख़िलाफ़ लुकआउट नोटिस, अकाली दल-चन्नी सरकार में बदले की भावना से हुई कार्रवाई

  • पंजाब के पूर्व मंत्री और अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया खिलाफ ड्रग्स रैकेट मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। 
  • FIR के बाद से ही बिक्रम मजीठिया अंडरग्राउंड हो गए और पुलिस उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है। 
  • अकाली दल के नेताओं ने चंडीगढ़ में बिक्रम सिंह को लेकर प्रैस-कॉन्फ्रेंस भी की गई, प्रकाश सिंह बादल ने चन्नी सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। 
  • बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ 6000 करोड़ के ड्रग्स केस में केंद्र का लुक आउट नोटिस जारी किया है रिश्ते में अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के साले हैं। 
  • पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ट्वीट में कहा 'भगवान के घर में देर हैं अंधेर नहीं, कितने ही लंबे समय से हमने अपनी पंजाब की जवानी एवं उजड़ी कोखों को इंसाफ दिलवाने के लिए संघर्ष किया।'

     
यह भी पढ़े :- PM मोदी ने जाना उद्धव ठाकरे का हालचाल, स्वास्थ्य ख़राब के चलते विधानसभा नहीं हुए थे उपस्थित